City Post Live
NEWS 24x7

शिक्षा मंत्री के स्वस्थ होने की कामना लेकर मां छिन्नमस्तिका दरबार पहुंचे कृषि मंत्री

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव, रामगढ़: प्रदेश के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे हैं। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना लेकर सूबे के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख शुक्रवार को रजरप्पा मां छिन्नमस्तिके के दरबार में पहुंचे। उनके साथ शिक्षा मंत्री के पुत्र राजू महतो भी थे। दोनों ने एक साथ मिलकर मां छिन्नमस्तिके के आगे मस्तक झुकाया। यहां उन्होंने शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के जल्द स्वस्थ होने की मन्नत मांगी। कृषि मंत्री बादल पत्रलेख पूजा कर जब बाहर निकले तो कहा कि सूबे में महागठबंधन की सरकार बनने के कुछ ही महीनों बाद कोरोना काल शुरू हो गया था। कोरोनावायरस से कई मंत्री घरेलू एकांतवास में रहे। कई लोगों को अस्पताल में भी भर्ती कराना पड़ा। वर्तमान में शिक्षा मंत्री भी अस्वस्थ चल रहे हैं।

मंत्री मंडल के सभी सदस्य स्वस्थ रहें और जो इलाज रत हैं वह जल्द ठीक होकर जनता की सेवा के लिए कार्य करें। यही कामना मां छिन्नमस्तिका पूरी करेंगी। बादल पत्रलेख ने कहा कि सूबे के विकास के लिए यह जरूरी है कि कोरोना से यह प्रदेश जल्द बाहर निकले। हालांकि झारखंड प्रदेश में कोरोना के मरीजों की रिकवरी रेट काफी अच्छी है। उसमें रामगढ़ जिला का स्थान भी काफी ऊपर है। यही वजह है कि पूरे झारखंड प्रदेश में कोरोना के मरीज ठीक होकर अब वापस अपने घर लौट रहे हैं। मौके पर शिक्षा मंत्री के पुत्र राजू महतो ने कहा कि उनके पिता के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। अगर परिजनों को जरूरी लगेगा तो उन्हें दिल्ली भी ले जाया जाएगा। लेकिन आज दवा के साथ-साथ वे मां छिन्नमस्तिका के चरणों में अपने पिता के लिए दुआ मांगने आए हैं। ईश्वर उनके पिता को जल्द ठीक करेगा।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.