City Post Live
NEWS 24x7

जारी है टिकट बांटने का काम, राजद ने आज इन चेहरों को दिए सिम्बल

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव : राष्ट्रीय जनता दल सोमवार से टिकट बाँट रही है. आज भी राजद ने कई चेहरों को टिकट दिया है. राजद ने शेरघाटी से मंजू अग्रवाल को अपना प्रत्याशी घोषित किया है, तो वहीं दिनारा से विजय मंडल पार्टी के उम्मीदवार होंगे. गया सीट से विजय यादव को पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया गया है, जबकि कटोरिया से स्वीटी सीमा हेंब्रम को सिंबल मिला है. भभुआ सीट से भरत बिंद और मोहनिया (सुरक्षित) सीट से संगीता कुमारी को राजद का टिकट मिला है.

राजद ने पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री विजय प्रकाश को भी जमुई विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा है, जबकि उनकी भतीजी और पूर्व मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव की बेटी दिव्या प्रकाश को भी जमुई जिले के ही एक सीट से पार्टी ने अपना सिंबल दिया है. मालूम हो कि बिहार में होने वाले चुनाव को लेकर आरजेडी ने फर्स्ट पेज के लगभग सभी उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए हैं. बिहार में पहले चरण के चुनाव में 71 सीटों के लिए वोट डाले जाने हैं.

इससे पहले सोमवार को राजद ने इन्हें टिकट दिया है.

सुधाकर सिंह——-रामगढ़
राहुल तिवारी——– शाहपुर
सावित्री देवी ———-चकाई
सुदय यादव ———जहानाबाद
रामविशुन सिंह ——जगदीशपुर
विजय सम्राट ———शेखपुरा
अनिता देवी ———-नोखा
राजेन्द्र यादव ———-झाझा
विजय प्रकाश ——–जमुई
सूबेदार दास——- मखदुमपुर
समीर कुमार महासेठ —-मधुबनी
रामदेव यादव——– बेलहर
भीम सिंह——— –गोह
डब्ल्यू सिंह—— –नवीनगर
ऋषि सिंह ———–ओबरा
शिव चन्द्र राम ——-पातेपुर
रेखा देवी ————मसौढ़ी
दिव्या प्रकाश ——–तारापुर
किरण देवी——— संदेश
उदय नारायण चौधरी—इमामगंज
जावेद इकबाल अंसारी —–बांका
अजय यादव —————अतरी

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.