City Post Live
NEWS 24x7

हेमंत सरकार का बर्बर चेहरा उजागर: प्रतुल शाहदेव

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: भाजपा  प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि भाजपा सहायक पुलिस कर्मियों पर सरकार के इशारे पर हुए लाठीचार्ज की कड़ी निंदा करती है। भाजपा मानती है यही इस बर्बर हेमंत सरकार का असली बर्बर चेहरा है। इस सरकार ने 1 वर्ष में 5 लाख युवाओं को नौकरी देने का झूठा वादा किया था। प्रतुल ने शुक्रवार को कहा कि और अब अपने स्थाई नौकरी की मांग कर रहे हैं सहायक पुलिस कर्मियों को बेदर्दी से पीटा गया। दर्जनों लोग के हाथ पैर टूट गए। महिला सहायक पुलिस कर्मियों को पुरुष पुलिसकर्मियों के द्वारा पीटा गया।
आदिवासी मूलवासी हितों की बात करने वाली सरकार ने आज मोराबादी मैदान में आदिवासी मूलवासियों को बेरहमी से पीट कर अपनी ज़ालिम सोच दिखा दी है। इस लाठीचार्ज में उन महिलाओं को भी नहीं बख्शा गया जो अपने छोटे-छोटे बच्चों को सीने से लगाकर पिछले 6 दिनों से आंदोलनरत थी। क्रूरता की सारी सीमाएं पार कर दी सरकार ने। प्रतुल ने कहा कि 6 दिनों से ये सहायक पुलिस कर्मी आंदोलन कर रहे थे लेकिन सरकार के एक विधायक या मंत्री ने भी इनसे धरना स्थल पर जाकर मुलाकात करने की कोशिश नहीं की। उल्टे शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे इन लोगों के ऊपर मुकदमा दर्ज कर दिया गया। भाजपा इस बर्बर सरकार की कड़ी निंदा करती है और सड़क से सदन तक इस बर्बरता का विरोध करेगी।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.