City Post Live
NEWS 24x7

डिजाइनर मास्क बना रोजगार कमा कर आपदा को अवसर में बदल रही महिलाएं

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: वैश्विक महामारी कोरोना दुनियाभर के लोगों के लिए मुसीबत बनकर आया, लेकिन कुछ लोगों ने इस आपदा को अवसर में बदल दिया है। इस कोरोना काल में मास्क की उपयोगिता को देखते हुए आज कई महिलाएं मास्क तैयार कर रोजगार कर रही है।सरायकेला स्थित फैशन हब की संचालिका काजल झा पिछले एक माह से फैंसी एव डिजाइनर मास्क तैयार कर रही हैं।
एक माह में उन्होंने 500 से ज्यादा मास्क बनाकर उसकी बिक्री कर रोजगार के अवसर बनाये है। इस कार्य मे काजल के साथ शामिल अन्य महिलाओं में किरण , पूजा, अलका आदि को भी रोजगार करने का अवसर मिला। काजल झा ने गुरुवार को बताया उनके यहाँ निर्मित प्रति मास्क 15 रु से 25 रु तक की है। दो लेयर का यह मास्क कोटन कपड़े से तैयार किया जा रहा है। प्रिंटेड कपड़े से तैयार किया जा रहे मास्क को फैंसी लुक दिया गया है। रंग बिरंगे एवं डिजाइनर मास्क को लोग काफी पसंद कर रहे है।
उन्होंने बताया मास्क बनाने में बच्चों की पसंद का भी खास ख्याल रखा गया है। टेडीबियर प्रिंटेड कपड़े से बना मास्क बच्चो की पहली पसंद बन रही है। उन्होंने बताया कि फैशन हब में तैयार किये जा रहे मास्क बाजारों में उपलब्ध मास्क की तुलना में अधिक चौड़ा है जो पूरे चेहरे को कवर करता है और यह वायरस से सुरक्षित रखता है। काजल झा ने बताया लोग इस मास्क को काफी पसंद कर रहे हैं और लगातार ऑर्डर भी मिल रहे है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि लोग इस आपदा की घड़ी में महिलाओं द्वारा बनाये जा रहे मास्क खरीदकर उन्हें प्रोत्साहित करने का काम करे।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.