City Post Live
NEWS 24x7

सांसद की ओर से पांच अगस्त को एक लाख लड्डू वितरण किया जाएगा

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: अयोध्या में पांच अगस्त को  भव्यराम  मंदिर के आधारशिला पूजन का आयोजन होने जा रहा है। इसी के निमित बुधवार को पूरे देश भर में दीपोत्सव मनाया जाएगा। सभी मंदिरों में पूजा अर्चना की जाएगी। रांची सांसद संजय सेठ द्वारा बुधवार को सभी छह विधानसभा क्षेत्र रांची, हटिया, कांके, खिजरी, सिल्ली , ईचागढ के सभी मंडल में उत्सव के रुप में मनाया जाएगा और लड्डू  का वितरण किया जाएगा। इसके लिए सांसद सेठ के आवास पर लड्डू तैयार किया जा रहा है। सांसद सेठ के द्वारा सबसे पहले प्रसाद का भोग  तपोवन मंदिर में लगाया गया। पूजा के बाद पैकेट बनाने का काम शुरू हुआ। इस काम में सांसद सेठ सहित भाजपा कार्यकर्ता पैकेट बनाने में जुटे हुए हैं।
सांसद सेठ ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि पांच अगस्त भारत के लिए एक ऐतिहासिक पल है। बुधवार को सभी लोग 12:10 से 12:20 तक अपने-अपने घरों में शंख घंटा, ढोल, बजाएं। संध्या सात बजे सभी अपने-अपने घरों में दीप जलाएं एवं हनुमान चालीसा का पाठ करें। सभी लोग अपने-अपने घरों में प्रतिष्ठान  में महावीर झंडा  अवश्य लगाएं। सांसद सेठ ने कहा कि बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  राम मंदिर का आधारशिला रखेंगे। आइए हम सब मिलकर इस ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनें और इसे उत्सव के रूप में मनाएं।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.