City Post Live
NEWS 24x7

20 साल के नौजवानों को लालू राबड़ी के राज को बताने की आवश्यकता है : ललन सिंह

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव : बिस्फी, मधुबनी, झंझारपुर, दरभंगा ग्रामीण, हायाघाट एवं बहादुरपुर विधानसभा क्षेत्रों के जनता दल (यूनाइटेड) के कार्यकर्ता सम्मेलन को राजीव रंजन सिंह ‘‘ललन’’ नेता संसदीय दल लोकसभा ने संबोधित किया। श्री सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने शासन के 15 वर्षों में विकास की ऐसी लंबी लकीर खींची है जिसके आगे सभी बौना है। गुणवत्तापूर्ण सड़कों के निर्माण का बिहार में जाल बिछा है, जिस पर प्रदेश की जनता 50 से 60 किलोमीटर की रफ्तार से अपनी यात्रा करते हैं। 20 साल के नौजवानों को लालू राबड़ी के राज को बताने की आवश्यकता है। 20 साल के युवकों को सुंदर बिहार मिला है, जहां अच्छी सड़कें हैं और हर घर में बिजली है। राज्य के नौजवानों को कौशल विकसित कर उन्हें स्वरोजगार की दिशा में आत्मनिर्भर बनाया गया है

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आपदा के वक्त स्वयं एक-एक पल हर बात की समीक्षा करते हैं। जिससे लोगों को कोई कठिनाई व परेशानी ना हो बाढ़ के समय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार निगरानी कर उचित प्रबंधन से लोगों को सहायता पहुंचाते रहे हैं।
श्री सिंह ने आधी आबादी के विकास में राज्य सरकार के कार्यों की चर्चा करते हुए बताया कि महिला आरक्षण से आज महिलाएं आत्म निर्भर हैं तथा  राजनीति एवं समाज सेवा में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। जीविका समूहों से ग्रामीण महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण हुआ है। शराबबंदी से आज सबसे ज्यादा महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं, राज्य के सभी गांव में शांति का माहौल है। 9,397 मरीज अस्पताल में अपना ईलाज कराने जाते हैं, राज्य सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं में अद्भुत परिवर्तन किया है।

 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अतिपिछड़ा वर्ग एवं दलित समाज को उद्यमी बनाने के लिए उद्यमी योजना लाकर उन्नत बिहार बनाने की योजना चलाई है। श्री सिंह ने लोगों से आवाहन किया की इसका लाभ उठाकर उद्यमी बने। साइकिल एवं पोशाक योजना के कार्यक्रम को देश के दूसरे राज्यों की सरकारों ने अपने राज्यों में लागू किया है। नीतीश कुमार के हर घर नल का जल एवं हर घर बिजली की योजना को केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय स्तर पर पूरे देश में लागू किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कई योजनाओं को पहले भी कई राज्य सरकारों ने अपने यहां लागू किया तथा केंद्र सरकार ने उसे अपनाया है।

 श्री सिंह ने कहा कि 31 लाख लोगों को विशेष ट्रेनों के माध्यम से बिहार लाया गया और उन्हें 14 दिनों तक क्वारेंटाइन सेंटर में रखा गया तथा प्रति व्यक्ति को 1,000 रूपया दिया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वयं सभी क्वारेंटाइन सेंटरों की वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुआयना कर बेहतर व्यवस्था कराई, जिससे सभी क्वारेंटाइन सेंटरों में रहने वाले लोगों को बढ़िया भोजन एवं चिकित्सा सुविधा मिला। योजना एवं विकास मंत्री महेश्वर हजारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि नारी सशक्तीकरण के बदलाव के प्रतीक के रूप में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सर्व-समाज के लिए काम किया है, श्री कुमार सामाजिक बदलाव के नायक हैं।

खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री मदन साहनी ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सामाजिक बदलाव एवं आर्थिक बदलाव लाने के लिए राज्य में व्यापक कार्यक्रम चलाया है। 25,812 लोगों को मुख्यमंत्री परिवहन योजना के तहत चयन किया गया है। कृषि रोड मैप से किसानों को उनके फसल का उचित मूल्य मिल रहा है, सब्जी के उत्पादन में राष्ट्रीय स्तर पर बिहार को तीसरा स्थान प्राप्त है। पूर्व सांसद कहंकशा परवीन ने कहा कि नीतीश कुमार बिहार के पहले मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने लड़कियों के तालीम पर विशेष तवज्जो दिया।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.